पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में फिर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम, दहशत में ग्रामीण

East Singhbhum News: बहरागोड़ा क्षेत्र में फिर द्वितीय विश्व युद्ध का बम मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

पूर्वी सिंहभूम से राकेश सिंह की रिपोर्ट

East Singhbhum News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपोड़ा-नागुड़साईं क्षेत्र में एक बार फिर द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ लोग रात को मछली पकड़ने के लिए गए थे. गर्मी के कारण नदी का जलस्तर कम हो गया है जिसके कारण अचानक लोगों ने पानी के अंदर बम को दिखा. बम दिखने के बाद पुलिस को सूचित किया गया. 

पहले भी मिल चुके हैं बम 

यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में बम मिला हो. इससे पहले 17 मार्च को सुवर्णरेखा नदी किनारे एक बम बरामद किया गया था. उस समय सेना के विशेषज्ञ टीम द्वारा अमेरिकी निर्मित बम बताया गया था. इसके साथ ही गांव में ही एक बम मिला था. जिसकी द्वितीय विश्व युद्ध में उपयोग होने की बात बताई गई थी. विगत दिनों सेना की टीम द्वारा लगभग आठ दिन बाद बम को डिस्पोज किया गया था. 

पुलिस को दी सूचना

इस संबंध में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बम मिलने की सूचना दी गई है. मामले में फिर एक बार वरीय अधिकारी को सूचित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर मां पाउड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने आग और कांटों पर चलकर दी भक्ति की परीक्षा

यह भी पढ़ें: CBSE 10th Result: चतरा की संचित कुमारी बनी स्कूल टॉपर, 93.80 अंक हासिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >