East Singhbhum News : केशरपुर चेकनाका पर दो वाहनों से "3.27 लाख जब्त

घाटशिला उपचुनाव के कारण चेकनाका पर 24 घंटे वाहनों की जांच की जा रही

गालूडीह. गालूडीह थाना की बाघुड़िया पंचायत स्थित केशरपुर चेकनाका पर शुक्रवार को जांच के दौरान दो अलग-अलग वाहनों से एसएसटी टीम द्वारा कुल 3.27 रुपये जब्त किये गये. वाहन मालिक जब्त रुपयों का वैद्य कागजात नहीं दिखा सके. पहली कार्रवाई पिकअप वैन संख्या (जेएच 09 एएस 741) से दो लाख दस हजार रुपये नकद बरामद किया गया. उक्त रुपये सब्जी व्यापारी अजय कुमार से जब्त किया गया. गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि अजय कुमार रुपये लेकर बोकारो से बारीडीह जा रहा था. शुक्रवार शाम में केशरपुर चेकनाका में बोलेरो से 1 लाख 17 हजार रुपये जब्त किया गया. उक्त रुपये चालक बलराम माझी के पास से जब्त किया गया. चालक पुरुलिया का रहने वाला है. वह गालूडीह से पुरुलिया जा रहा था. दोनों व्यापारी हैं. दोनों के पास रुपयों के कागजात नहीं होने के कारण जब्त कर लिये गये. नियम है 50 हजार से अधिक रुपये रहेगा, तो उसका कागजात दिखाना जरूरी है. इससे पहले भी दो बार केशरपुर चेकनाका से पुलिस और एसएसटी टीम द्वारा रुपये जब्त किये गये हैं. इसमें 17 अक्तूबर को 71 हजार 500 रुपये और 22 अक्तूबर को एक लाख 50 हजार रुपये जब्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >