चाईबासा : टोंटो के लिसिमोती में फुटबॉल मैदान में हुआ वज्रपात

टोंटो थाना के लिसिमोती गांव में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात से फुटबॉल खिलाड़ी तुरी लागुरी (16) की मौत हो गयी, जबकि तीन खिलाड़ी झुलस गये. घायलों में बांदाबेड़ा के प्रधान लागुरी (55), टेंसरा निवासी प्रधान हेंब्रम (9) व तारोबगुटु टोला के लादुरा लागुरी (10) शामिल हैं. मृतक तुरी लिसिमोती गांव का रहनेवाला था. […]

टोंटो थाना के लिसिमोती गांव में आयोजित फुटबॉल मैच के दौरान वज्रपात से फुटबॉल खिलाड़ी तुरी लागुरी (16) की मौत हो गयी, जबकि तीन खिलाड़ी झुलस गये. घायलों में बांदाबेड़ा के प्रधान लागुरी (55), टेंसरा निवासी प्रधान हेंब्रम (9) व तारोबगुटु टोला के लादुरा लागुरी (10) शामिल हैं. मृतक तुरी लिसिमोती गांव का रहनेवाला था. घटना रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, मैच के दौरान भारी बारिश होने लगी. इसी बीच अचानक वज्रपात से तुरी मैदान में ही बेहोश होकर गिर पड़ा.

कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गयी. वह रस्सेल प्लस टू विद्यालय में इंटर का छात्र था. प्रधान लागुरी, प्रधान हेंब्रम व लादुरा गोल पोस्ट के पास खड़े होकर मैच देख रहे थे. घटना के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. लिसिमोती गांव में हर रविवार को फुटबॉल मैच का आयोजन किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >