छापेमारी में पुलिस ने तोड़ीं चार शराब भट्ठियां

मुसाबनी : मुसाबनी थाना प्रभारी सुरेश लिंडा के नेतृत्व में बुधवार को गोहला पंचायत की लाकड़ाडुंगरी और देवली के शंख और सुवर्णरेखा नदी के किनारे अभियान चलाकर चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान पांच दर्जन हंडियों में रखी शराब बनाने के जावा को भी नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने […]

मुसाबनी : मुसाबनी थाना प्रभारी सुरेश लिंडा के नेतृत्व में बुधवार को गोहला पंचायत की लाकड़ाडुंगरी और देवली के शंख और सुवर्णरेखा नदी के किनारे अभियान चलाकर चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया. इस दौरान पांच दर्जन हंडियों में रखी शराब बनाने के जावा को भी नष्ट कर दिया गया.

पुलिस ने कई लीटर अवैध शराब को बहा दिया. पुलिस की इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.इस कार्रवाई में सअनि बीएन राय, राजेश कुमार और थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. थाना प्रभारी के अनुसार थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >