जिंदगी के लिए मौत के साये में रहने को विवश हैं सबर

घाटशिला के ढाकपाथर के सबर परिवार बदहाल ध्वस्त घर में रहने पर विवश हैं सबर परिवार के सदस्य बरसात के दिनों में सबरों को होती है परेशानी घाटशिला :घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत अंतर्गत ढाकपाथर के सबर परिवार जिल्लत की जिंदगी जीने को विवश हैं. सबर परिवार ध्वस्त घरों में गुजारा कर रहे हैं. ध्वस्त […]

घाटशिला के ढाकपाथर के सबर परिवार बदहाल

ध्वस्त घर में रहने पर विवश हैं सबर परिवार के सदस्य
बरसात के दिनों में सबरों को होती है परेशानी
घाटशिला :घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत अंतर्गत ढाकपाथर के सबर परिवार जिल्लत की जिंदगी जीने को विवश हैं. सबर परिवार ध्वस्त घरों में गुजारा कर रहे हैं. ध्वस्त हुए घर में खाना बनाते हैं. वहीं बरामदा में दिन और रात गुजार रहे हैं. सबर परिवार को सरकारी सुविधा नहीं मिलती है. मजदूरी कर टाली का घर बनाया, लेकिन टाली का घर बरसात के कारण ध्वस्त हो गया. ढाकपाथर की पारू सबर की पत्नी सुमित्रा सबर ने बताया कि बरसात के कारण घर ध्वस्त हो गया है.
मारे पास पैसे नहीं हैं कि ध्वस्त घर बना सकें. ध्वस्त घर में खाना बनता है. वहीं खाना खाते हैं और आधे घर में सोते हैं. सबर परिवार को बरसात के दिन में परेशानी होती है. पारू सबर जंगल से लकड़ी लाकर और मजदूरी कर परिवार चलाती है. टाली से बने घर में तीन परिवार के लोग गुजारा करते हैं. इसमें विधवा चंपा सबर, बोका सबर, पार्वती सबर और पटल सबर शामिल हैं. अयोध्या सबर, मंगली सबर और पति-पत्नी रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >