बागजांता खदान में परिवहन व उत्पादन दूसरे दिन भी ठप

बाकड़ा पुल के समीप सड़क जाम कर नाकेबंदी दूसरे दिन भी जारी मुसाबनी : बकाया पीएफ राशि भुगतान को लेकर ठेका श्रमिकों का अनिश्चितकालीन नाकेबंदी शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही. बागजांता खदान में अयस्क लदे वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. खदान में लगातार दूसरे दिन उत्पादन व परिवहन ठप रहा. ठेका श्रमिक शुक्रवार […]

बाकड़ा पुल के समीप सड़क जाम कर नाकेबंदी दूसरे दिन भी जारी

मुसाबनी : बकाया पीएफ राशि भुगतान को लेकर ठेका श्रमिकों का अनिश्चितकालीन नाकेबंदी शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही. बागजांता खदान में अयस्क लदे वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा. खदान में लगातार दूसरे दिन उत्पादन व परिवहन ठप रहा. ठेका श्रमिक शुक्रवार सुबह की पाली से बाकड़ा शंख नदी पुलिया के समीप सड़क पर बैठे रहे. सड़क जाम कर रहे ठेका श्रमिकों के अनुसार जब तक बकाया पीएफ राशि का भुगतान नहीं जाता है कि उनका सड़क जाम आंदोलन जारी रहेगा.

हर दिन 500 टन अयस्क उत्पादन प्रभावित

बागजांता खदान में जारी गतिरोध के कारण खदान में लगातार दूसरे दिन अयस्क का उत्पादन ठप रहा. जानकारी हो कि यूसिल की बागजांता खदान से प्रतिदिन करीब पांच सौ टन यूरेनियम अयस्क का उत्पादन होता है. यहां से उत्पादित अयस्क को सड़क मार्ग से जादूगोड़ा मिल ले जाया जाता है. आंदोलन के कारण छह जून से बागजांता से अयस्क ढुलाई ठप है. दो दिनों में बागजांता खदान से एक हजार टन यूरेनियम अयस्क का उत्पादन प्रभावित हुआ है.

केवल आवश्यक सेवा है चालू

बागजांता खदान में आर्थिक नाकेबंदी के कारण दो दिनों से सन्नाटा है. खदान से पानी निकासी समेत आवश्यक सेवा ही चालू है. यदि गतिरोध का समाधान नहीं होता है, तो खदान का भविष्य प्रभावित हो सकता है. प्रबंधन ने सात जून को गतिरोध के कारण बागजांता के 156 स्थायी कामगारों को दोपहर की पाली से जादूगोड़ा में ड्यूटी करने का आदेश दिया है. खदान के करीब दो सौ ठेका मजदूर दो दिनों से ड्यूटी से वंचित हैं. इन ठेका मजदूरों को अपनी रोजी-रोटी की चिंता सता रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >