मुफस्सिल थाने में पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया
कराइकेला थाना के जोंको गांव का रहनेवाला है आरोपी
चाईबासा : शादी का प्रलोभन देकर युवती से शारीरिक संबंध बना उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी रचाने का मामला आया है. पीड़िता ने गुरुवार को परिजनों के साथ मुफस्सिल थाना पहुंचकर युवक सिंगराय जोंको के खिलाफ दुष्कर्म की लिखित शिकायत की. आरोपी सिंगराय जोंको कराइकेला थाना के जोंको गांव का रहनेवाला है.
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि आरोपी सिंगराय जोंको अपने मामा के घर खूंटपानी प्रखंड के कायदा गांव में रहता था. इसी बीच आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाया. दोनों के बीच प्रेम गहरा हो गया. आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. वह शादी करने के लिए दबाव देने लगी तो आरोपी मामा घर छोड़कर अपने गांव जोंको चला गया.
इसके बाद दोनों के बीच फोन से बातचीत होती थी. इसी दौरान आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी रचायी. पीड़िता को इसकी जानकारी हुई, तो वह थाने पहुंची. युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करायी है.
