मारपीट के तीन आरोपी साक्ष्याभाव में बरी

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत ने मंगलवार को वर्ष 2011 में गोपालपुर कटिनपाड़ा में महिला चंपकलता मल के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता जेडी पटेल व एपीपी डीजे बोस थे. […]

घाटशिला : घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण की अदालत ने मंगलवार को वर्ष 2011 में गोपालपुर कटिनपाड़ा में महिला चंपकलता मल के साथ मारपीट करने के मामले में तीन आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता जेडी पटेल व एपीपी डीजे बोस थे. इस संबंध में चंपकलता मल ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया था. इसी के आधार पर थाना में तरुण कुमार मल, बसंत कुमार मल और पूर्णिमा मल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >