रेप के बाद युवती के मुंह में कपड़ा ठूंस हत्या का प्रयास

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 23 वर्षीया एक युवती के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है. थाना में आरोपी भास्कर महतो के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. सोमवार को घाटशिला कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के […]

चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 23 वर्षीया एक युवती के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है. थाना में आरोपी भास्कर महतो के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. सोमवार को घाटशिला कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान कमलबंद कराया जायेगा.

पुलिस को घटना के बारे में बताते हुए पीड़िता ने कहा कि शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे वह घर पर अकेले सो रही थी. तभी कुचियाशोली पंचायत के बालीबांध के भास्कर महतो मौका देखकर घर में घुस आया. घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ बलात्कार किया. शोर मचाने का प्रयास करने पर मुंह में कपड़ा ढूंस कर और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की.

इसी बीच मां घर पहुंच गयी. मां ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, परंतु वह उसे धक्का देकर भाग निकला. इस दौरान पीड़िता की मां ने घर से बाहर निकल कर शोर भी मचाया. पीड़िता के परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी और उसके माता पिता पीड़िता के परिजनों के साथ गाली-गलौज करने लगे.

इसके बाद वे पीड़िता को लेकर परिजन चाकुलिया थाना पहुंचे और बलात्कार का मामला दर्ज कराया. थाना प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि युवती के साथ बलात्कार की घटना घटी है. मामला दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >