कौशल विकास प्रशिक्षण भवन में लगा जनता दरबार
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड परिसर स्थित अधूरे कौशल विकास प्रशिक्षण भवन में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार लगाया गया. इसमें डीआरडीए निदेशक उमा महतो उपस्थित थीं. पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता ने विभिन्न समस्याएं रखी. मुसाबनी बस स्टैंड व बाजार की नियमित सफाई की व्यवस्था करने, फॉरेस्ट ब्लॉक के कई गांव में अधूरे विद्युतीकरण जल्द पूरा करने, बिजली तार टूटने की समस्या का समाधान करने, खाद्य सुरक्षा से वंचित लोगों की सूची में शामिल करने समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग की गयी. आजसू केंद्रीय सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लाटिया गांव में 200 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने, पुराने जर्जर तारों की केबुलिंग करने, धोबनी, रामड़ागोड़ा टोला में 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर देने की मांग की.
जनता दरबार में 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव, प्रखंड प्रमुख पानमोनी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, भीम बहादुर लामा, शिबू भकत, सीडीपीओ नीतू कुमारी, स्वच्छता विभाग के जेइ चैतन्य मिश्रा, प्रभारी बीएओ शिव शंकर पाल, बीइइओ बैकुंठ महतो, एलइओ सावित्री हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पी टोपनो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.
