लघुशंका के लिए गये युवक को सांप ने डंसा गोइलकेरा

चाईबासा : सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले गोइलकेरा निवासी बासु बोदरा (33) के पैर में सांप ने डंस लिया. उसे तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. उसकी स्थिति गंभीर देख चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार उसका पैर सांप के ऊपर पड़ गया. इसके […]

चाईबासा : सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले गोइलकेरा निवासी बासु बोदरा (33) के पैर में सांप ने डंस लिया. उसे तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. उसकी स्थिति गंभीर देख चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार उसका पैर सांप के ऊपर पड़ गया. इसके बाद चीती सांप ने उसे डंस लिया. घरवालों ने अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार किया. इसके बाद घटना की जानकारी मुखिया पोंड़े राम सामद को दी. मुखिया ने तुरंत चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बासु की हालत सामान्य बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >