काड़ाडुबा: चार दिनों से ढिबरी में हो रहा गर्भवतियों का इलाज
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काड़ाडुबा में चार दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काड़ाडुबा के आसपास के 60 से 70 लोग हर दिन इलाज कराने आते हैं. एएनएम सुबोधनी बेरा के स्थायी रूप से रहने के कारण रात में प्रसव के लिए गर्भवती माताएं पहुंचती हैं. उन्होंने बताया कि चार दिनों से बिजली नहीं होने से परेशानी हो रही है.
रात में गर्भवती माताओं की इलाज करने में परेशानी होती है. ढिबरी के सहारे काम करना पड़ रहा है. इस मामले में काड़ाडुबा की मुखिया माही हांसदा, पंचायत समिति सदस्य ने संयुक्त रूप से कहा कि बीचे चार दिनों से ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण विद्युत नहीं है. इस अस्पताल में एक डीजी सेट की जरूरत है. क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र है. इस मामले को सांसद और विधायक के समझ रखेंगे. ताकि मरीजों को इलाज में कोई दिक्कत नहीं हो.
