पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड में खुला राज्य का पहला मिनी एटीएम

पोटका : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला पंचायत में राज्य का पहला मिनी एटीएम खोला गया. विधायक मेनका सरदार ने इसका विधिवत उदघाटन किया. एजीएस कंपनी की ओर से खोले गये एमटीएम का संचालन अभिष्वा टेक्नोलॉजिज प्रा.लि. के द्वारा किया जायेगा. मशीन में एमटीएम कार्ड स्वाईप कर रुपये निकाला जा सकता है. एक […]

पोटका : पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला पंचायत में राज्य का पहला मिनी एटीएम खोला गया. विधायक मेनका सरदार ने इसका विधिवत उदघाटन किया. एजीएस कंपनी की ओर से खोले गये एमटीएम का संचालन अभिष्वा टेक्नोलॉजिज प्रा.लि. के द्वारा किया जायेगा.

मशीन में एमटीएम कार्ड स्वाईप कर रुपये निकाला जा सकता है. एक दिन में एक एटीएम कार्ड पर अधिकतम निकासी की राशि दो हजार रखी गयी है. मिनी एटीएम खुल जाने से मनरेगा और पेंशनधारियों को लाभ मिलेगा. इस मौके पर बीडीओ पीसी दास, मुखिया दीपांतरी सरदार एवं पंचायत सचिव मनोज कुमार सिन्हा भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >