कुरमाहाट हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हंसडीहा के कुरमाहाट हॉल्ट के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरमाहाट हॉल्ट के समीप कुंजी रेलवे ब्रिज के पास शनिवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना के अवर निरीक्षक दिलीप हांसदा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. जानकारी के अनुसार, यह घटना कुरमाहाट हॉल्ट के समीप रेलवे पोल संख्या 84/4 के पास हुई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका भेज दिया. जांच के दौरान मृतक की पहचान छोटी रजक पिता- स्वर्गीय जीतू रजक, निवासी ग्राम पिपरा, थाना जामा के रूप में हुई. बताया गया कि उसका ससुराल हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुश्यारी गांव में है.फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया. घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar chaudhary

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >