ट्रेन की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत

जामा पुलिस ने बागझोपा गांव के पास से शव किया बरामद

जामा. जामा में युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार अहले सुबह जामा पुलिस ने बागझोपा गांव के पास दुमका जसीडीह रेल लाइन के पास युवक का शव पड़ा पाया. शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के आसंनथर गांव के 25 वर्षीय नरेश हेंब्रम के रूप में हुई है. मृतक के शरीर में आधे दर्जन जगहों पर गहरे जख्म थे. शव में लगी चोट से अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रेन से झटका लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गयी. मृतक के छोटे भाई ने शव की शिनाख्त की है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि मृतक मिर्गी बीमारी से ग्रसित था. ट्रेन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी होगी. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >