सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी बाइक लेकर फरार

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी बाइक लेकर फरार

प्रतिनिधि, रानीश्वर: रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-बरमसिया पथ पर कदमा जंगल के समीप शुक्रवार की शाम एक बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार ने सड़क किनारे एक सखुआ पेड़ से टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बाइक पर सवार दूसरा युवक दुर्घटना के बाद बाइक लेकर भाग निकला. सूचना मिलने पर रानीश्वर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का रहने वाला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >