वाइबीसी रामगढ़ लगातार तीसरी बार फुटबॉल चैंपियन

वाइबीसी रामगढ़ लगातार तीसरी बार फुटबॉल चैंपियन

प्रतिनिधि, काठीकुंड आदिवासी क्लब काठीकुंड द्वारा आयोजित तीन दिवसीय दामिन ए कोह फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन रविवार को खेला गया. फाइनल में पिछले दो सीजन की विजेता वायबीसी रामगढ़ के सामने एमपीएफसी दुमका की टीम थी. पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. दूसरे हाफ में वाइबीसी की 14 नंबर जर्सी पहने खिलाड़ी लुखीराम बेसरा ने शानदार गोल दागते हुए रामगढ़ की टीम को लगातार तीसरी बार चैंपियन बनाया. मुख्य अतिथि दुमका सांसद नलिन सोरेन ने विजेता टीम को डेढ़ लाख की इनामी राशि के साथ ही आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की. उन्होंने आयोजक सहित दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. उपविजेता टीम को जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने एक लाख रुप की पारितोषिक के साथ ही ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. तीसरे स्थान पर रही केकेआर एफसी शिकारीपाड़ा की टीम को शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने 25 हजार रु की नकद पारितोषिक प्रदान की. चौथे स्थान पर रही अजय स्टार नकटी की टीम को सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने 25 हजार रु की इनामी राशि प्रदान की. लड़का व लड़की वर्ग में 100 मीटर दौड़ का भी आयोजन किया गया था. मौके पर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार,कोषाध्यक्ष गौरीशंकर भगत,वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीर सोरेन,अजय भगत,कलीम अंसारी,हेमंत भगत,रॉबिन लाहा,रजनीश कुमार,विभिन्न पंचायतों के मुखिया मौजूद थे. क्लब द्वारा सभी अतिथियों का अभिनंदन आदिवासी पगड़ी पहनाकर व पौधा देकर किया गया. परंपरागत नटुआ नृत्य द्वारा सभी का स्वागत किया गया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आदिवासी क्लब के अध्यक्ष विमल सोरेन,सचिव रोशन मुर्मू,कोषाध्यक्ष मानवेल मुर्मू,संयोजक बालकिशोर मरांडी,सिमोन टुडू,जीबनेश सोरेन,सूरज कुमार मरांडी,बाबूधन किस्कू,सिदो किस्कू,प्रकाश मुर्मू, मलय मोदी सहित अन्य ने अहम भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >