एमजी कालेज में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

मयुराक्षी ग्रामीण कालेज रानीश्वर में एनएसएस द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। इस दौरान बढ़ती जनसंख्या और परिवार नियोजन के प्रति छात्रों को जागरूक किया गया।

रानीश्वर: मयुराक्षी ग्रामीण कालेज रानीश्वर में एनएसएस की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया. प्रभारी प्राचार्य प्रो नव कुमार पाल की अध्यक्षता में मनाया गया जनसंख्या दिवस पर उन्होंने ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें परिवार नियोजन को अपनाना चाहिए और शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक करना चाहिए. उपस्थित एनएसएस इकाई 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रुपम कुमारी ने बताया कि विश्व में लगातार बढ़ रही जनसंख्या के असर के बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. कहा कि जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को समझाने की जरूरत है कि संतुलित जनसंख्या ही देश की विकास के लिए मदद करता है. एनएसएस इकाई 4 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रशांत पातर ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या विश्व के विनाश का कारण है. जनसंख्या संतुलित ही रहना चाहिए. मौके पर उपस्थित एनएसएस इकाई 1 के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अवर्णा राय व इकाई 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो आशीष कुमार मंडल ने भी एनएसएस के स्वयंसेवकों को विश्व जनसंख्या दिवस के बारे में अपना विचार प्रकट करते हुए सभी को इसके लिए जागरूक होने तथा समाज के लोगों को भी जागरूक करने पर बल दिया. इस अवसर पर प्रो माजिद नदीम अहसन, प्रो विजय राणा, मो नेहाल, राकेश मुर्मू, सुलेमान हेम्ब्रम, परेशान सोरेन, जयवा सोरेन,स्वस्तिका मंडल,गुलाब मोहली, सीमा हांसदा, लक्ष्मी चौधरी, प्रभावती पाल,विजय दत्त आदि उपस्थित थे. फोटो--कार्यक्रम में शामिल प्राचार्य व अन्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sadhan sen

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >