महिलाओं ने सावन महोत्सव का जमकर उठाया लुत्फ

महासचिव विनय कुमार ने “श्रावणमासे हरियाली च जायते ” का हवाला देते हुए सावन की सुंदरता का वर्णन किया.

प्रतिनिधि, दुमका नगर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, दुमका के तहत रविवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम टेकनारायण कॉम्प्लेक्स में शोभा वर्मा की अध्यक्षता और जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ. इस रंगारंग कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने गीत और नृत्य से सभी का मन मोह लिया. इसके साथ ही युगल जोड़ियों ने कई मजेदार खेल खेले और अभिनय कर सभी को खूब मनोरंजन दिया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष दयानंद श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के उत्साह और सशक्तिकरण के लिए बहुत फायदेमंद हैं. महासचिव विनय कुमार ने “श्रावणमासे हरियाली च जायते ” का हवाला देते हुए सावन की सुंदरता का वर्णन किया. कार्यक्रम का संचालन अमरेंद्र सुमन और राजाराम ने किया. अरुण कुमार सिन्हा, अमरेंद्र सुमन और विनय कुमार ने अपनी कविताओं, गीतों और संगीत से सभी को खूब मनोरंजित किया. कार्यक्रम में दयानंद श्रीवास्तव, वीणा श्रीवास्तव, भवानी शंकर प्रसाद, सत्येन्द्र नारायण प्रसाद, सुरेन्द्र सिन्हा, रेणु सिन्हा, निशिकांत बरियार, विजय प्रकाश कर्ण, शोभा वर्मा, अरुण सिन्हा, आरती सिन्हा, अभिज्ञान आदित्य, केशव आदित्य, राजीव श्रीवास्तव, रूपश्री श्रीवास्तव, डाॅ अमरेन्द्र सुमन, आलोक कुमार, वंदना सिन्हा, रमण वर्मा, अनुपमा वर्मा, राजेश सहाय, प्रतिमा सहाय, गजेन्द्र कुमार, प्रतिमा अम्बष्ट, तपेश कुमार, गौतम घोष, नवनीता भारती, सुमित सिन्हा, शैलिका शेखर, विनय कुमार, शिप्रा श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिन्हा, बाॅबी सिन्हा, सागर शरण, रश्मि शरण, राजेश कुमार सिन्हा, शिवानी सिन्हा, साकेत सिन्हा, पूजा सिन्हा, शिशिर सिन्हा, प्रियंका सिन्हा, भूषण श्रीवास्तव, डेजी श्रीवास्तव, विराट, सरिता सिन्हा, राजेश श्रीवास्तव, निशा श्रीवास्तव, शेखर सिन्हा, संध्या कुमारी श्रुति, प्रिया,लाव्या, चंदन सिन्हा, संजू सिन्हा, राजाराम, राजीव वर्मा, श्रद्धा, शौर्य, सताक्षी, शौर्या, राखी वर्मा,प्रशंसा, शाहिल,अंकिता सौम्या, मानसी एवं कई चित्रांश व चित्रांशी शामिल हुईं. सभी ने मिलकर इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल और यादगार बना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >