प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र के सेजाकोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह कोबरा सांप के काटने से महिला की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता देवी सुबह अपने मिट्टी के घर का दरवाजा खोल रही थी, तभी दरवाजे के पास छिपे कोबरा ने उन्हें डंस लिया. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, दुमका पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि महिला के पति श्याम सुंदर राय बेंगलुरु में मजदूरी करते हैं. सुनीता देवी अपने पीछे दो छोटे पुत्र छोड़ गयी हैं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
कोबरा के काटने से महिला की मौत, गांव में शोक
जामा थाना क्षेत्र के सेजाकोड़ा गांव की घटना.
