मतदान केंद्र का सीओ ने किया निरीक्षण

कोरडीहा मतदान केंद्र का निरीक्षण करते सीओ संजय कुमार

बासुकिनाथ. विधानसभा चुनाव को लेकर अंचलाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने रैंप, बिजली, पेयजल, शौचालय आदि मुलभूत सुविधाओं का लिया जायजा. संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतदान के दिन आगामी 20 नवंबर को मतदान केंद्र में सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखते हुए मतदाताओं को किसी प्रकार का कोई परेशानी नहीं हो इसका ख्याल रखने को कहा. अधिक से अधिक मतदाता को लेकर संबंधित बीएलओ को मतदाताओं को जागरूक करने की भी बात कही. उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआ, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोरडीहा उत्क्रमित, मध्य विद्यालय सुखजोरा, जिला परिषद डाक बंगला नोनीहाट, उत्तरी एवं दक्षिणी भाग, पंचायत सचिवालय नोनीहाट उत्तरी एवं दक्षिणी भाग, मध्य विद्यालय नोनीहाट बांग्ला उत्तरी एवं दक्षिणी भाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोनीगांव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंद्रदीप, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोगली का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद अनिल कुमार आलोक कुमार मिश्रा मनोज कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >