राज्य का ट्रेजरी घोटाला, चारा घोटाले से भी बड़ा : चंपाई सोरेन

प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ.

बासुकिनाथ. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ हुआ. प्रशिक्षण वर्ग में जिले भर से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की कार्यशैली, विचारधारा तथा जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस अवसर पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने “भाजपा कार्यकर्ता एवं विचार परिवार” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय की विचारधारा पर आधारित एक वैचारिक परिवार है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, आदिवासियों, महिलाओं एवं युवाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आनेवाले समय में राज्य का ट्रेजरी घोटाला चारा घोटाले से भी बड़ा साबित होगा. उन्होंने संथाली भाषा एवं ओलचिकी लिपि को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने को आदिवासी समाज के सम्मान से जोड़ा. क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने भाजपा की कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला, जबकि प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध विषय पर मार्गदर्शन दिया. मौके पर विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व विधायक नारायण दास, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, सुनील सोरेन, जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >