अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में महिला सहित तीन घायल

अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, हादसे में महिला सहित तीन घायल

प्रतिनिधि, हंसडीहा : हंसडीहा के गोड्डा रोड पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत बाइक चालक और साइकिल सवार घायल हो गये. इलाज के दौरान देवघर में बाइक चालक बलवंत कुमार उर्फ गुड्डू (35) की मृत्यु हो गयी. सुबह घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना से सहायक अवर निरीक्षक संतोष कुमार शांडिल्य एवं गणेश शंकर गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. वहां से सभी घायलों को इलाज के लिए सरैयाहाट भेजा गया. घायलों में पगवारा निवासी साइकिल सवार पूनम रविदास (55), पिता गनौरी रविदास और पैदल चल रही खिरहर पगवारा निवासी प्रमिला देवी (55), पति फूलो राणा; और सनवर्षा देवी (50), पति गणेश शामिल हैं. बलवंत कुमार और सनवर्षा देवी को बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बलवंत की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप ने पहले सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार को रौंदते हुए सड़क किनारे चल रही महिलाओं को भी ठोकर मार दी. इसके बाद चालक पिकअप वैन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस पिकअप (नंबर जेएच 17वी 9378), दुर्घटनाग्रस्त बाइक और साइकिल को जब्त कर थाना ले आयी है. मृतक बलवंत कुमार हंसडीहा-गोड्डा रोड स्थित “मां शारदा मोबाइल रिपेयरिंग ” नामक दुकान चलाते थे. उनकी मौत की सूचना मिलने पर इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और सगे-संबंधियों में मायूसी छा गई. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >