अनियंत्रित हाइवा पेड़ तोड़ते हुए घर में घुसा, चालक केबिन में फंसा

Dumka News : हंसडीहा-देवघर एनएच-133 पर एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे पेड़ तोड़ते हुए घर में घुस गया. हादसे में चालक केबिन में फंस गया और मकान को भारी नुकसान पहुंचा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

हंसडीहा (दुमका) से अनिल कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

Dumka News : झारखंड के हंसडीहा-देवघर एनएच-133 पर धमना कुंडा मोड़ के पास रविवार तड़के करीब ढाई बजे रात एक अनियंत्रित हाइवा सड़क किनारे पेड़ को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा. हादसे में हाइवा चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

गैस कटर से चालक का रेस्क्यू 

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना से अवर निरीक्षक जिम्मी हांसदा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. चालक को सुरक्षित निकालने के लिए गैस कटर, क्रेन और जेसीबी की व्यवस्था की गई.  करीब ढाई घंटे तक राहत और बचाव कार्य चलने के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका.

पश्चिम बंगाल निवासी चालक की पहचान हुई

घायल चालक की पहचान 22 वर्षीय शाहिल शेख, ग्राम खिदिरपुर, थाना नोलडीह, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है. वहीं सहायक चालक अली उल्ला भी उसी गांव का निवासी बताया गया है. जानकारी के अनुसार देवघर से हंसडीहा के रास्ते होकर हाइवा सारठ क्षेत्र से बालू लोड कर पश्चिम बंगाल जा रहा था.

हादसे में मकान क्षतिग्रस्त, बड़ा नुकसान टला

इस हादसे में शंकर राय के मकान का बाहरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घर के कई सीमेंट के बने पिलर को तोड़ डाला. हालांकि घर के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. बचाव कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का भाजपा पर हमला, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की जताई आशंका

इसे भी पढ़ें: दोस्त से पैसा मांगना पड़ा महंगा, षड्यंत्र रचकर पारा शिक्षक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >