रानीश्वर. दक्षिणजोल पंचायत के बेलवुनी गांव के ग्रामीणों ने रविवार की रात बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़कर रानीश्वर थाने के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बालू लदे दोनों ट्रैक्टर पुलिस को सौंपे जाने के बाद उन्हें थाना परिसर में रखा गया है. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है. रात के समय मायूराक्षी नदी के पाथरा बालू घाट से बालू लादकर ट्रैक्टर बेलवुनी लाया जा रहा था. इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली. दोनों ट्रैक्टरों को रोक लिया. पुलिस को बुलाकर उनके हवाले कर दिया.
ग्रामीणों ने बालू लदे दो ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा
थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बालू लदे दोनों ट्रैक्टर पुलिस को सौंपे जाने के बाद उन्हें थाना परिसर में रखा गया है. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचना दे दी गयी है.
