लाठी पहाड़ में क्रांतिकारियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

वतंत्रता आंदोलन का गवाह रहे प्रखंड के बरमसिया पंचायत के लाठी पहाड़ गांव में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई. अध्यक्षता देवनाथ गृही ने की. भारत छोड़ो आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानी लाल हेंब्रम उर्फ लाल बाबा के नेतृत्व में लाठी पहाड़ क्रांतिकारियों के आंदोलन का केंद्र बन गया.

जंग-ए-आजादी में योगदान देनेवाले शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि ग्रामीणों ने शहीदों की प्रतिमा लगाने व पर्यटन स्थल बनाने की उठायी मांग प्रतिनिधि, रामगढ़ स्वतंत्रता आंदोलन का गवाह रहे प्रखंड के बरमसिया पंचायत के लाठी पहाड़ गांव में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा हुई. अध्यक्षता देवनाथ गृही ने की. भारत छोड़ो आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानी लाल हेंब्रम उर्फ लाल बाबा के नेतृत्व में लाठी पहाड़ क्रांतिकारियों के आंदोलन का केंद्र बन गया. लाठी पहाड़ में क्रांतिकारियों के जुटने की खबर अंग्रेज प्रशासन को भी मिली थी. इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन को कुचलने के लिए अंग्रेज सरकार ने लाठी पहाड़ पर दमन चक्र तेज कर दिया था. अंग्रेजी फौज ने 17 फरवरी 1943 को लाठी पहाड़ में क्रांतिकारियों को घेर कर गोलीबारी की थी. इसमें कई क्रांतिकारी शहीद तथा कई क्रांतिकारी घायल हो गये थे. इनमें से कई क्रांतिकारियों को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया था. स्वतंत्रता संग्राम में अपनी आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने लाठी पहाड़ में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापित करने, शिलापट्ट लगाने, शहीद स्मारक का निर्माण करने तथा लाठी पहाड़ को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के साथ लाठी पहाड़ को क्रांति भूमि बताते हुए इसे सड़क से जोड़ने की मांग प्रशासन से की है. लाठी पहाड़ के क्रांतिकारियों के परिजनों की पहचान कर उनका सम्मान करने का निर्णय भी श्रद्धांजलि सभा में लिया गया. श्रद्धांजलि सभा में रामलाल मडैया, सोना लाल हेंब्रम, बिहारी हांसदा, विजय कुमार मरांडी, वकील मुर्मू, देवीसल हांसदा, शंकर गृही, सुकुल हांसदा, रसिक हांसदा, यमुना मंडल, डागाय मुर्मू, राखीसल टुडू, गंगाराम हेंब्रम, रंगू हेंब्रम, सोना लाल हेंब्रम, हेमायल मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >