पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए मूल्यवान: कुलपति

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार से कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला शुरू हुई. कार्यशाला वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा इआइएसीपी पीसी-आरपी, बीएसआइ हावड़ा के सहयोग से बायोडायवर्सिटी विषय पर आयोजित की जा रही है.

भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के सहयोग से एसकेएमयू में कार्यशाला शुरू संवाददाता, दुमका सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार से कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला शुरू हुई. कार्यशाला वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा इआइएसीपी पीसी-आरपी, बीएसआइ हावड़ा के सहयोग से बायोडायवर्सिटी विषय पर आयोजित की जा रही है. कार्यशाला के पहले दिन सोमवार को भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (बीएसआइ) के वैज्ञानिकों ने पौधों की पहचान, नामकरण और हर्बेरियम बनाने की विभिन्न विधियों पर गहन जानकारी दी. कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने वनस्पति विज्ञान के महत्व को बताया. कहा कि ये सभी पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही मूल्यवान हैं. कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति, वित्त पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिन्हा, कुलसचिव डॉ राजीव कुमार और वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ एसएल बोंडया ने उद्घाटन भाषण दिया. इसके बाद रिसोर्स पर्सन के रूप में उपस्थित बीएसआइ के वैज्ञानिकों ने पौधों की पहचान और वर्गीकरण से लेकर हर्बेरियम बनाने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में डॉ जीवन सिंह जलाल, डॉ गोपाल कृष्ण, डॉ सुमन घुमटे, डॉ श्याम विश्वा और डॉ जयंती ने अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया. कार्यशाला में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, शोधार्थी और विद्यार्थी भी शामिल हुए, जिन्होंने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया. कार्यशाला का उद्देश्य वनस्पति विज्ञान के क्षेत्र में शोध और अध्ययन को बढ़ावा देना है. मंगलवार के सत्र में विभिन्न विषयों पर चर्चा और प्रशिक्षण जारी रहेगा. शोध और व्यावहारिक ज्ञान को और अधिक विस्तार से प्रस्तुत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >