प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र के मजडीहा में सोमवार दोपहर बाद सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी. पहचान पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम पंचायत के बीचगढ़ा निवासी कुबराज टुडू के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश टुडू के रूप में हुई है. सुरेश टुडू अविवाहित था. पेशे से ट्रैक्टर चालक था. सोमवार को भी वह अन्य दिनों की तरह ट्रैक्टर लेकर निकला था. दोपहर बाद रामगढ़-गुहियाजोरी मुख्य मार्ग पर मजडीहा के पास ट्रैक्टर पलट गया. ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर के नीचे दब कर बुरी तरह से घायल हो गया. सूचना पाकर रामगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक सुरेश टुडू को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल दुमका ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. पुलिस संपर्क कर रही है. आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जायेगी.
हादसा : रामगढ़ के मजडीहा में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

हादसा : रामगढ़ के मजडीहा में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Copied link
पहचान पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोआम पंचायत के बीचगढ़ा निवासी कुबराज टुडू के 30 वर्षीय पुत्र सुरेश टुडू के रूप में हुई है.