आंधी-बारिश के बीच हुई घटना, अनियंत्रित हो गया था ट्रैक्टर प्रतिनिधि, जामा जामा थाना क्षेत्र की भटनियां पंचायत अंतर्गत गोवारी गांव में रविवार शाम ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन कूप में गिर गया. ट्रैक्टर चालक को हल्की चोटें आयी हैं. जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन कूप के बगल से होकर ग्रामीण मार्ग गुजरता है. रविवार को क्षेत्र में आये आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर सीधे निर्माणाधीन कूप में जा गिरा. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. चालक को आंशिक चोटें आयी हैं, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया. दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के कारण रास्ता फिसलनभरा हो गया था. इसी वजह से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया.
गोवारी गांव में निर्माणाधीन कूप में गिरा ट्रैक्टर, चालक घायल
स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया. चालक को आंशिक चोटें आयी हैं, जिसका प्राथमिक उपचार कराया गया.
