गमछा के फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनसोल कुरवा पंचायत के कैराबनी गांव के 22 वर्षीय युवक राहुल मांझी (पिता श्यामलाल मांझी) घर में रविवार की रात को गमछे के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी. पिता के अनुसार रात में वह सामान्य था. भोजन किया और कमरे में सोने के लिए चला गया.

जामा थाना क्षेत्र में कैराबनी गांव की घटना, यूडी केस दर्ज प्रतिनिधि, जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनसोल कुरवा पंचायत के कैराबनी गांव के 22 वर्षीय युवक राहुल मांझी (पिता श्यामलाल मांझी) घर में रविवार की रात को गमछे के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी. पिता के अनुसार रात में वह सामान्य था. भोजन किया और कमरे में सोने के लिए चला गया. वह एक सप्ताह पहले गुजरात से काम कर लौटा था. सुबह देर तक नहीं उठा. पिता को कुछ संदेह हुआ तो पास पड़ोस के ग्रामीणों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि राहुल गमछे को फंदा बनाकर पंखे के सहारे लटका है. गमछे को काटकर नीचे शव को उतारा गया. सूचना स्थानीय चौकीदार के माध्यम जामा पुलिस को दी गयी. मृतक के पिता ने बताया कि घटना में किसी का कोई दोष नहीं है. कुछ दि��ों से राहुल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया गया है. घटना की बाबत यूडी केस दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >