नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विधायक बसंत सोरेन से की मुलाकात

इससे पहले उन्होंने जामा विधायक डॉ लोईस मरांडी से भी शिष्टाचार भेंट की थी.

संवाददाता, दुमका दुमका नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले अभिषेक चौरसिया ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ विधायक बसंत सोरेन से रांची में मुलाकात की. इस दौरान पार्षद निर्वाचित कन्हाई प्रसाद साह भी उपस्थित थे. इससे पहले उन्होंने जामा विधायक डॉ लोईस मरांडी से भी शिष्टाचार भेंट की थी. निकाय चुनाव में 6,781 मतों से विजय हासिल कर अभिषेक ने निवर्तमान अध्यक्ष श्वेता झा के पति अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा तथा भाजपा समर्थित दो बार की अध्यक्ष रह चुकी अमिता रक्षित को पराजित किया. जीत के बाद समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने औपचारिक रूप से समर्थन नहीं दिया, लेकिन जमीनी स्तर पर हुई लामबंदी का लाभ अभिषेक को मिला. इस परिणाम से शहर की राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >