प्रतिनिधि, जामा इंडियन बैंक लक्ष्मीपुर शाखा में मंगलवार को शाखा प्रबंधक सुमित कुमार पंडित ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभुक मृतक के बड़े भाई आश्रित हामेश्वर हेंब्रम को दो लाख रुपये का चेक दिया. बीमाधारक मृतक मंगल हेंब्रम का दिसंबर में बीमारी के कारण मौत हो गयी थी. प्रखंड अंतर्गत मोहलबना पंचायत के घोड़ीबाद गांव का रहनेवाला था. शाखा प्रबंधक ने बताया कि 18 फरवरी को मंगल हेंब्रम ने शाखा में आकर 436 रुपये भुगतान कर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था. मौत दिसंबर में हो गयी थी. परिजनों ने मुआवजा राशि के लिए बैंक से संपर्क किया. अग्रज भाई को दो लाख रुपये का चेक सौंपा. मौके पर आशालता सोरेन, मृदुल एक्का, अरुण कुमार साह, किशोर कुमार मंडल, प्रेम बिस्की मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
