जरुवाडीह से अज्ञात युवती का शव बरामद, क्षेत्र में फैली सनसनी

प्रारंभिक जांच में यह आशंका जतायी जा रही है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को गोबर के ढेर में फेंका गया है.

बासुकिनाथ. जरमुंडी थानान्तर्गत पुतलीडाबर पंचायत के जरुवाडीह गांव स्थित मैदान से पुलिस ने शनिवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है. शव पूर्ण रूप से क्षत-विक्षत हो गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की भीड़ लग गयी. प्रारंभिक जांच में यह आशंका जतायी जा रही है कि युवती की हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को गोबर के ढेर में फेंका गया है. मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष बतायी जा रही है. हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटनास्थल से शव पर ढका हुआ चादर एवं युवती को शरीर में बदला हुआ साड़ी बरामद हुआ है. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो पायी. बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है. लोगों ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि उसके साथ अज्ञात लोगों द्वारा पहले रेप किया गया होगा, उसके बाद उसकी निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गयी होगी. इस सनसनीखेज घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ग्रामीण इसे साजिशन हत्या मान रहे हैं. जंगली जानवर ने शव को नोंच लिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के गांवों में लापता लड़कियों की जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा. अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >