दूसरे स्कूलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को वृंदावनी व जामजुड़ी स्कूल में कर दिया पदस्थापित

दूसरे स्कूलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को वृंदावनी व जामजुड़ी स्कूल में कर दिया पदस्थापित

प्रतिनिधि, रानीश्वर: रानीश्वर प्रखंड के शिक्षक विहीन मिडिल स्कूल बृंदावनी और जामजुड़ी में ऐसे शिक्षकों को पदस्थापित किया गया है, जो पहले ही किसी अन्य स्कूल से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. इन सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षक विहीन मिडिल स्कूलों में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा, अन्य प्रखंडों से रानीश्वर के विभिन्न मिडिल स्कूलों में भाषा और कला विषय में ग्रेड 4 में पदोन्नति प्राप्त 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई है. जिन स्कूलों में इनकी नियुक्ति की गई है, उनमें मिडिल स्कूल पाटजोड़, सुखजोड़ा, जगदीशपुर, ढाकाजोल, बिलकांदी, जामजुड़ी, मोहुलबोना और बृंदावनी शामिल हैं. वहीं, केएमएस रानीश्वर में पदस्थापित शिक्षिका वीणा पानी मंडल, जो पूर्व में ही सेवा निवृत्त हो चुकी हैं, उन्हें भी एक अन्य प्रखंड में पुनः पदस्थापित किया गया है. फिलहाल, प्रखंड के जामजुड़ी मिडिल स्कूल में अब भी कोई शिक्षक नहीं है. राणाबांध में मात्र एक शिक्षक पदस्थापित हैं, जबकि हरिपुर भी शिक्षक विहीन है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >