सुनीता मरांडी झामुमो महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष बनीं

संगठन की सु़दृढता के लिए कार्य करने एवं अनुशासन की परिधि में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क स्थापित करने को कहा गया है.

संवाददाता, दुमका. झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा दुमका जिला महिला समिति का गठन कर दिया है. सक्रिय कार्यकर्ता सुनीता मरांडी को महिला मोरचा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं चम्पा देवी एवं विधाता सिंह को उपाध्यक्ष, सविता टुडू को सचिव व मर्शिला हेंब्रम को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इन सभी को श्री पांडेय ने जिला समिति, जिला के केंद्रीय समिति के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त कर समिति का विस्तार करने तथा यथाशीघ्र जिला समिति का पूर्ण गठन कर प्रखंड एवं पंचायत समितियों का पुनर्गठन करने को कहा है.

सुरेश सोरेन की जगह विभीषण मुर्मू बने जामा प्रखंड अध्यक्ष :

वहीं जामा प्रखंड के लिए हाल ही में नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सोरेन को पद से तथा प्रखंड उपाध्यक्ष विभीषण मुर्मू को पद से पदमुक्त कर दिया गया है. सुरेश सोरेन को अब जिला समिति में नयी जिम्मेदारी दी गयी है. उन्हें जिला सह सचिव बनाया गया है, जबकि उनकी जगह प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विभीषण मुर्मू को जवाबदेही दी गयी है. इन्हें संगठन की सु़दृढता के लिए कार्य करने एवं अनुशासन की परिधि में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ मधुर संपर्क स्थापित करने को कहा गया है.

प्रमोद मंडल, शिवलाल समेत चार बने जिला उपाध्यक्ष :

दुमका जिला समिति की अनुशंसा के आलोक में जिला इकाई का विस्तार भी पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा कर दिया गया है. इसमें प्रमोद मंडल, शिवलाल मरांडी, कालेश्वर सोरेन व कादिर राजा को जिला उपाध्यक्ष, मो सत्तार खां, प्रकाश हांसदा, रवि यादव व जोगेश मुर्मू को संगठन सचिव, सुरेश सोरेन, बैजुन टुडू, काजल मुखर्जी, लखन मुर्मू, प्रकाश साह एवं सनत किस्कू को सह सचिव बनाया गया है. इसके अलावा 48 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की सूची को भी केंद्रीय महासचिव ने स्वीकृत कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand jaswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >