हंसडीहा में महिला ने बच्ची के साथ ट्रेन से कटकर दे दी जान

Suicide News: दुमका जिले के हंसडीहा में एक महिला ने अपनी 2 साल की बेटी के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी. रेल पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. घटना हंसडीहा में हुई, जिसकी जानकारी रेलवे के ड्राइवर ने दी. बताया जा रहा है कि पिछली रात महिला की अपने पति के साथ खूब कहा-सुनी हुई थी. महिला मायके जाने की जिद पर अड़ी थी, जबकि उसका पति उसे मायके जाने से रोक रहा था.

Suicide News: हंसडीहा-दुमका रेलखंड पर गुरुवार को ओड़तारा मोड़ के पास ट्रेन से कटकर एक महिला ने अपनी बच्ची के साथ जान दे दी. सुबह के समय भागलपुर-दुमका पैंसेजर ट्रेन हंसडीहा स्टेशन से खुली और अपनी रफ्तार से जा रही थी. ट्रेन ज्यों ही ओड़तारा मोड़ पर पहुंची, रेललाइन के समीप बच्ची के साथ बैठी महिला गुजर रही ट्रेन के सामने पटरी पर अचानक कूद पड़ी. इस घटना को रेलगाड़ी के चालक ने प्रत्यक्ष रूप से देखा. इसके बाद घटना की सूचना दी. उन्होंने बताया कि 78/1 किलोमीटर पर एक महिला ने कूदकर जान दे दी है.

पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेजा दुमका

घटना की जानकारी पाकर रेल पुलिस की ओर से सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार झा दल-बल के साथ तथा हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, सहायक अवर निरीक्षक बिनोद सिंह, संतोष कुमार शांडिल्य घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शवों का पंचनामा करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. इस घटना में मृत महिला की पहचान विक्की मंडल की पत्नी आरती देवी (25) एवं बेटी ब्यूटी कुमारी (2) के रूप में की गयी है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस मामले में अभी किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के साथ ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.

मायके जाने को लेकर रात में पति-पत्नी के बीच हुई थी बहस

आत्महत्या की वजह पारिवारिक अनबन बतायी जा रही है. जानकारी मिली है कि रात के वक्त पति-पत्नी में खूब कहा-सुनी हुई थी. इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आरती कुमारी अपनी पुत्री को साथ लेकर घर के पीछे रेलवे लाइन पर पहुंच गयी. कुछ देर इंतजार करने के बाद जैसे ही भागलपुर-दुमका पैसेंजर ट्रेन गुजरने लगी, आरती अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ ट्रेन के सामने कूद गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पति गया था काम पर और सास गयी थी बाजार

मृतका की सास पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह उनका पुत्र हंसडीहा स्थित कबाड़ी की दुकान में मजदूरी करने चला गया. इसके बाद वह खुद चापानल का सामान खरीदने हंसडीहा बाजार चली गयी. उसकी पुत्रवधू और पोती घर में अकेली थी. इसका फायदा उठाकर बहू घर से निकल गयी और ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. जानकारी के अनुसार, आरती आपने मायके जाने की जिद कर रही थी. वहीं उसका पति विक्की मंडल उसे मायके जाने से रोक रहा था.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather Alert: तप रहा है झारखंड, जल्द होगी राहत की बारिश, ओले भी गिरेंगे, किसानों को होगा भारी नुकसान

EJN के वर्कशॉप में बोले मणि भूषण झा- कोयला क्षेत्र के 3 लाख की नौकरी जाएगी, सोलर एनर्जी देगा 13 लाख जॉब्स

Success Story: बर्फीली हवाओं को चीरते हुए नयी ऊंचाई पर पहुंचीं जमशेदपुर की महिलाएं

झारखंड में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >