रानीश्वर : मंगलवार को सिदो-कान्हू सीनियर सेकेंडरी स्कूल रघुनाथपुर में अभियंता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों ने मॉडल प्रदर्शनी प्रस्तुत की. कार्यक्रम में काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित हुए. बच्चों ने अभिभावकों को स्वयं तैयार किए गए मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
स्किल डेवलपमेंट पर दिया जोर
बच्चों को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य रक्षाकर पाल ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से बच्चों के अंदर वर्तमान समय के साथ-साथ भविष्य के लिए स्किल डेवलपमेंट की कला विकसित होगी. इससे समाज को उन्नत स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी.
बेहतर मॉडल को मिला पुरस्कार
बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मॉडलों को चिन्हित कर पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार मिलने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला. उपस्थित अभिभावकों ने भी कार्यक्रम पर खुशी जाहिर की.
ये रहे मौजूद
मौके पर प्राचार्य देवप्रिय मुखर्जी, रामकृष्ण गोराई आदि उपस्थित थे.
