पीएमश्री योजना के अंतर्गत तालझारी विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन

कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सीनियर ग्रुप में कक्षा 11वीं कला की प्रिया कुमारी व मिरफुल सोरेन विजेता रही.

बासुकिनाथ. पीएमश्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय तालझारी में पीएमश्री योजना के अंतर्गत बुधवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया. कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कक्षा प्रथम से अष्टम तक के विद्यार्थियों के लिए बोरा रेस, जलेबी रेस, चम्मच रेस, 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर एवं कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं कक्षा नवम से द्वादश के छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में कबड्डी, क्रिकेट, गोला फेंक (शॉट पुट), 300 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. कक्षा प्रथम से पंचम श्रेणी की बोरा रेस में परिनिधि कुमारी, आदित्य कुमार एवं पूर्वी कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया. चम्मच रेस में सोनाक्षी कुमारी प्रथम तथा आदित्य कुमार द्वितीय स्थान पर रही. जलेबी रेस में कक्षा चतुर्थ की पूर्वी कुमारी प्रथम रही, जबकि अर्पिता कुमारी द्वितीय एवं सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रही. लड़कों में विष्णु कुमार, आशीष कुमार एवं संतोष कुमार विजेता रहे. कक्षा षष्ठ से अष्टम की दौड़ प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी एवं लखी कुमारी ने तीनों स्थानों पर बाज़ी मारी. म्यूजिकल चेयर में कक्षा षष्ठ की स्वीटी सिंह प्रथम तथा कोमल कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. सीनियर ग्रुप में कक्षा एकादश कला की प्रिया कुमारी एवं मिरफुल सोरेन विजेता रहीं. 200 मीटर दौड़ में प्रथम विपिन मंडल, द्वितीय निरंजन कुमार एवं तृतीय विकास कुमार रहे. शॉट पुट (छात्रा वर्ग) में मिरफुल सोरेन, प्रिया कुमारी एवं लक्ष्मी मुर्मू विजेता रहीं, जबकि शॉट पुट (छात्र वर्ग) में निरंजन कुमार, विपिन कुमार एवं विकास भंडारी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया. कबड्डी में कक्षा दशम के सोनू कुमार के नेतृत्व में टीम ए ने जीत दर्ज की. वहीं क्रिकेट में अनुज कुमार के नेतृत्व में टीम ए विजयी रही. सीनियर ग्रुप में खेल दिवस के सफल संचालन हेतु गाइड शिक्षक के रूप में पूनम कुमारी, सपन कुमार, अनिरुद्ध पाल, बिजॉय घंटाई, नेहा कुमारी, अनवारुल हक, विनय कुमार गुप्ता, स्नेहलता किस्कू, सनोज कुमार गुप्ता, पूजा भारती, दीपा कुमारी, सुलेखा मिश्र, आशा कुमारी, अंजना देवी, रामानंद तिवारी, रामप्रवेश भारती, जितेंद्र वैद्य, बिमल मिर्धा एवं कुमार मनीष की सक्रिय सहभागिता रही. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ जीवन ज्योति चक्रवर्ती ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का आधार है. पीएमश्री योजना के माध्यम से हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >