सुखबारी मुर्गाबनी टोला में सालभर से सोलर जलमीनार खराब

सुखबारी मुर्गाबनी टोला में सालभर से सोलर जलमीनार खराब

जामा. जामा प्रखंड अंतर्गत नाचनगड़िया पंचायत के सुखबारी स्थित मुर्गाबनी टोला में लगायी गयी सोलर पावर संचालित जलमीनार पिछले एक वर्ष से खराब पड़ी है, जिससे टोलावासियों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मुर्गाबनी टोला की आबादी करीब 250 है. टोले में मात्र तीन चापाकल कार्यरत हैं, जबकि बाकी तीन चापाकल बेकार पड़े हैं. ग्रामीण न केवल पीने के पानी बल्कि मवेशियों को भी चापाकल से पानी लाकर पिलाते हैं. गर्मी का मौसम आते ही पानी की खपत बढ़ जाने से चापाकल से पानी लेने के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है. कई बार महिलाओं के बीच कहासुनी भी हो जाती है. ग्राम प्रधान रोबिन मरांडी, ग्रामीण बदन मुर्मू, लाल हेम्ब्रम, सुरेश हांसदा, मंसा सोरेन, हलोदी मरांडी, लुखिंद मरांडी, छोटन सोरेन, मनोज किस्कू, ठाकुर मरांडी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि वे प्रखंड प्रशासन को जलमीनार ठीक कराने के लिए लिखित और मौखिक रूप से जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि पेयजल स्वच्छता मिशन जल्द से जल्द जलमीनार ठीक करा दे, तो पानी की समस्या से राहत मिल सकती है. इस संबंध में विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि शिकायत संज्ञान में है और जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >