एमएड सेमेस्टर-3 और 4 की परीक्षा तिथि घोषित

जारी अधिसूचना के अनुसार एमएड सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 से 19 अप्रैल तक एवं एमएड सेमेस्टर-4 की परीक्षा 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने गुरुवार को एमएड सेमेस्टर-3, सत्र-2022-24 और एमएड सेमेस्टर-4 सत्र-2021-23 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है. इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ जय कुमार साह ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार एमएड सेमेस्टर-3 की परीक्षा 15 से 19 अप्रैल तक एवं एमएड सेमेस्टर-4 की परीक्षा 15 से 18 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं द्वितीय पाली में दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जायेगी. उक्त परीक्षा से संबंधित अधिसूचना विवि के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर देखी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >