बासुकिनाथ में खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, 155 किलो फंगस लगे पेड़े कराये नष्ट

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई. 26 दुकानों की जांच में 155 किलो फंगस लगा पेड़ा और अमानक खाद्य सामग्री नष्ट की गई.

बासुकिनाथ: श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में फूड सेफ्टी टीम ने गोदाम मोड़, काली मंदिर चौक से दुर्गा मंदिर रोड तक विभिन्न पेड़ा दुकानों, भोजनालयों और रेस्टोरेंट समेत 26 खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया.

बासुकिनाथ श्रावणी मेला दुकान में जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

मोबाइल लैब से 62 खाद्य नमूनों की जांच

जांच के दौरान मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से मौके पर ही पेड़ा, हल्दी, सब्जी, दही, तेल, मिर्च पाउडर और अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 62 नमूनों की जांच की गयी. जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आयी.

बासुकिनाथ श्रावणी मेला दुकान में जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

155 किलो फंगस लगे पेड़े कराये नष्ट

टीम ने मानक के अनुरूप नहीं पाये गये 155 किलोग्राम फंगस लगे पेड़े को तत्काल नष्ट कराया. इसके अलावा 14 किलोग्राम हल्दी, 26 लीटर तैयार दाल, 16 किलोग्राम तैयार सब्जी और 3 किलोग्राम मिक्स मसाला भी मानक विहीन पाए जाने पर नष्ट कराया गया. खाद्य सामग्री की खराब स्थिति सामने आने से मेला क्षेत्र में खाद्य कारोबारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं.

बासुकिनाथ श्रावणी मेला दुकान में जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

कारोबारियों पर लगाया 3000 रुपये का जुर्माना

फूड सेफ्टी टीम ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 3000 रुपये का अर्थदंड लगाया. टीम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

श्रावणी मेला में गुणवत्ता और स्वच्छता पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि श्रावणी मेला में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों में गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है. मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

जांच से खाद्य कारोबारियों में मचा हड़कंप

जांच अभियान के दौरान एफएसओ अंजना रानी मिंज, जरमुंडी थाना पुलिस बल, एमएफटीएल के जूनियर एनालिस्ट शुभम कुमार और लैब अटेंडेंट सुधांश कुमार मौजूद रहे. खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >