बासुकिनाथ से शिव बारात पर्यटन विभाग निकाले : अभयकांत

पूर्व सांसद ने बताया कि इस वर्ष देवघर में पर्यटन विभाग के द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है. बासुकिनाथ से भी पर्यटन विभाग बारात निकलवाने की व्यवस्था करे.

पूर्व सांसद ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री को भेजा पत्र प्रतिनिधि, बासुकिनाथ महाशिवरात्रि पर बासुकिनाथ मंदिर से भव्य शिव बारात निकलती है. पूर्व सांसद सह मंदिर न्यास परिषद सदस्य अभयकांत प्रसाद ने राज्यपाल को पत्र देकर पर्यटन विभाग द्वारा व्यवस्था कर बारात निकलवाने की मांग की है. पूर्व सांसद ने बताया कि बासुकिनाथ में महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन होता है. मेला बहुत ही प्राचीन है. बासुकिनाथ से जरमुंडी बाजार तक सड़क के दोनों किनारे आकर्षक विद्युत सजावट के साथ बारात में हाथी घोड़ा भी रहे. कलाकार द्वारा धार्मिक भजन भी किया जाता है. पूर्व सांसद ने बताया कि इस वर्ष देवघर में पर्यटन विभाग के द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है. बासुकिनाथ से भी पर्यटन विभाग बारात निकलवाने की व्यवस्था करे. इस संबंध में पूर्व सांसद ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री को पत्र देकर फोन पर बातचीत भी की है. राज्यपाल ने पूर्व सांसद को फोन पर संबंधित पदाधिकारी से बातचीत करने का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >