सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों से सीख लें सेवारत कर्मी : डीइओ

दो वर्षों के दौरान रिटायर हुए शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक कर्मियों काे विदाई दी गयी. समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया.

दुमका. पिछले दो वर्षों के दौरान सेवानिवृत्त हुए शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों का विदाई सह सम्मान समारोह झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय दुमका के प्रांगण में शनिवार को आयोजित किया गया. समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में सुभाष चंद्र सिंह, पंचानंद द्विवेदी, अरविंदो सिन्हा, मुंशी मुर्मू, राजीव कुमार, अशोक कुमार साह, श्यामापद मंडल, सरिता कुमारी, सुब्रतो कुमार सिंह, अशोक कुमार, अशोक प्रसाद साह, मुन्ना मंडल, आरती कुमारी, कैप्टन दिलीप कुमार झा, नितीश कुमार पाल एवं सत्येंद्र प्रसाद सिंह शामिल रहे. इसके अलावा दिवंगत सेवानिवृत्त कर्मियों नूर आलम, सुचिता कुजूर, बाबू राम हेम्ब्रम, शशिकांत मुर्मू, जयंत कुमार महतो एवं ब्रेन्तियुश हेम्ब्रम को भी स्मरण करते हुए उनके परिजनों को सम्मान समर्पित किया गया. डीईओ भूतनाथ राजवार ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को आमंत्रित करने का उद्देश्य यह है कि उनके अनुभवों से वर्तमान में कार्यरत कर्मचारी सीख लें और उन्हें अपने कार्य में आत्मसात करें, तभी ऐसे समारोह की सार्थकता बनी रहेगी. कार्यक्रम के अंत में चहुंमुखी प्रतिभा के धनी सेवानिवृत्त शिक्षक एवं जिला कला संस्कृति संघ के अध्यक्ष स्व शिशिर घोष को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार मिश्रा ने किया. कार्यक्रम को झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव काशीनाथ महतो, जिला सचिव निवास रजक, जिला अध्यक्ष बुलबुल कुमार आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो, जैक सदस्य सह सेवानिवृत्त प्राचार्य अजय कुमार गुप्ता, आह्वान आईएएस के संस्थापक आलोक कुमार, नेशनल-2 उच्च विद्यालय के प्राचार्य बसंत कुमार, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य महेंद्र राजहंस, रामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय के प्राचार्य अशोक यादव, झारोटेफ अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, शिवाकांत त्रिपाठी एवं प्रवीण कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >