पेड़ की डाली गिरने से बच्चे की हुई मौत

पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है

सरैयाहाट. थाना क्षेत्र के कोरदाहा गांव में सदानंद मिर्धा के नौ वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के ऊपर वृक्ष की डाली गिरने से उसकी मौत हो गयी. पुलिस को सूचना मिलने पर शव को अपने कब्जे में लेकर ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा कराया गया. इसके बाद शव को थाना लाने के उपरांत पोस्टमार्टम कराने के लिए दुमका भेज दिया गया. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक के परिजनों द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >