नीलकंठ हत्याकांड में पुलिस ने तीन भेजा जेल, हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा बरामद, जमीन विवाद में हुई थी नीलकंठ की हत्या, नित्यानंद ने दी थी 75 हजार रुपये में सुपारी

सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकेला गांव में 26 अप्रैल को नीलकंठ यादव की सोते समय गोली मारकर हुई हत्या

सरैयाहाट. जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकेला गांव में 26 अप्रैल को नीलकंठ यादव की सोते समय गोली मारकर हुई हत्या के मामले का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है तथा निरंजन यादव ऊर्फ नीरो यादव, संजय यादव और नित्यानंद यादव ऊर्फ नीतू को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए तीनों इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त हैं. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक देसी कट्टा को भी बरामद किया है. पुलिस का दावा है कि हत्याकांड में यही तीन लोग शामिल थे और सभी ने अपना गुनाह पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक नीलकंठ और नित्यानंद के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा था. इसी विवाद में नित्यानंद ने नीलकंठ को रास्ते से हटाने की ठानी और उसका मर्डर करवाने के लिए 75 हजार रुपये में सुपारी दे दी. सुपारी लेने के बाद ही साजिश के तहत निरंजन यादव ऊर्फ नीरो यादव व संजय यादव ने उसे गोली मार दी थी. बता दें कि 26 अप्रैल नीलकंठ घर के बरामदे में सोया हुआ था. तभी रात करीब दो बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घर वाले उठकर बाहर निकले, तब तक अपराधी भाग चुके थे. नीलकंठ के माथे में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी. सुबह जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरंजन कुमार अपने सहयोगी एवं पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव कब्जे में लिया. मृतक के बड़े बेटे पवन कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि पिता की हत्या गांव के ही लोगों ने की है. पुलिस ने पांचों को नामजद आरोपी बनाया था. बता दें कि इस कांड के उद्भेदन के लिए एसपी ने एसडीपीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया गया था. सरैयाहाट थाना प्रभारी निरंजन कुमार तालझारी थाना प्रभारी हंसडीहा एसआइ संजय कुमार के अलावा दुमका टेक्निकल टीम के कर्मी थे. गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर जोंकेला गांव के पास नवनिर्मित तालाब के होम पाइप में पत्थर में छिपकर रखे देसी पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे गोली मारी गयी थी, घटना के बाद मृतक के बेटे ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिनमें ये तीनों शामिल नहीं थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >