सड़क किनारे उगी झाड़ियों से बढ़ा हादसे का खतरा, चकलता-रघुनाथपुर मार्ग पर लोगों में चिंता

दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर झाड़ियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई की मांग की है ताकि कांवरियों को राहत मिल सके।

दुमका: दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क पर चकलता से रघुनाथपुर के बीच सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों और जंगल के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है. बरसात के मौसम में सड़क के दोनों किनारों पर इतनी अधिक झाड़ियां उग आई हैं कि फुटपाथ तक दिखाई नहीं दे रहा है.

कई स्थानों पर लगाए गए दिशा-सूचक और चेतावनी बोर्ड भी झाड़ियों में पूरी तरह छिप गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई और साफ-सफाई नहीं होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. तीखे मोड़ों पर सामने से आने वाले वाहनों का समय पर पता नहीं चल पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष बरसात के दौरान पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराई जाती थी, लेकिन इस वर्ष अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वर्तमान में श्रावणी मेले के कारण इस मार्ग पर कांवरियों और वाहनों की आवाजाही भी काफी बढ़ गई है. ऐसे में समय रहते झाड़ियों की कटाई नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

स्थानीय लोगों ने पथ निर्माण विभाग से अविलंब सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने और दृश्यता बहाल करने की मांग की है, ताकि आम लोगों और कांवरियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >