अलग-अलग हादसों में तीन घायल, एक रेफर

थाना क्षेत्र के एनएच 133 देवघर- गोड्डा मुख्य सड़क स्थित चिहुटिया मोड़ व बुढ़ीझिलवा गांव के पास हुई घटना

प्रतिनिधि सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एनएच 133 देवघर- गोड्डा मुख्य सड़क स्थित चिहुटिया मोड़ के पास सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. घायल 30 वर्षीय बुद्धिलाल हांसदा व 26 वर्षीय बबलू सोरेन पांचुबाद के रहनेवाले हैं. बुदीलाल की नाजुक स्थिति को देखते हुए देवघर रेफर किया गया है. दोनों युवक कोठिया से घर लौट रहे थे. दूसरी घटना बुढ़ीझिलवा गांव के पास हुई. हादसे में चरकापाथर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य महेश मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजनों ने महेश को सीएचसी सरैयाहाट में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. महेश बाइक द्वारा बुढ़ीझिलवा से चरकापाथर जा रहा था. घायल के प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने उसे घर भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >