हादसा ::: मोड़ के पास चापानल से टकरायी बाइक, तीन युवक घायल

जीवनपुर-कलाकाटा मार्ग में जामजुड़ी मोड़ के पास हुई घटना

प्रतिनिधि, रानीश्वर थाना क्षेत्र के जीवनपुर-कलाकाटा मार्ग में जामजुड़ी मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे चापानल से बाइक जा टकरायी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों ने ऑटो रिक्शा से इलाज के लिए सीएचसी रानीश्वर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को रेफर कर दिया गया. सीएचसी के डॉ आजाद शेखर पंडित ने बताया कि इन तीन में से दो की हालत गंभीर है. घायलों में से अलीगंज गांव का फूलचांद राय (30) तथा वनबाड़ी गांव के सपन राय (25) व किशन राय (24) हैं. किशन व सपन को ज्यादा चोट लगी है. बताया जा रहा है कि एक का जीभ कट गया है. आंख व सिर पर गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी है. जानकारी के अनुसार तीनों बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था. जामजुड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गयी. फोटो घायलों का सीएचसी में इलाज करते चिकित्साकर्मी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >