Accident : धान लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बच गये चालक व खलासी

दुमका-भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट के पास हुई घटना

प्रतिनिधि, नोनीहाट दुमका-भागलपुर मार्ग पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनीहाट के पास बासुकिनाथ मोड़ पर गुरुवार अहले सुबह 3:00 बजे धान लदा ट्रक पलट गया. हादसे में चालक व उपचालक की जान बाल-बाल बच गयी. मिली जानकारी के अनुसार धान लोड ट्रक (बीआर 11जीबी 9333) खगड़िया (बिहार) से धान लोड करके सैंतिया (पश्चिम बंगाल) जा रहा था. चालक को झपकी आ गयी. रोड किनारे डिवाइडर से ट्रक टकरा कर पलट गया. चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. सूचना पर हंसडीहा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर पड़ताल में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >