श्यामपुर गांव के पास पेड़ से टकरायी बाइक, एक की मौत, दो घायल

मसलिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

भागवत कथा सुनकर लौट रहे थे बाइक सवार तीन युवक प्रतिनिधि, मसलिया मसलिया थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार कुंडहित थाना क्षेत्र के रहने वाले पूर्णचंद्र महतो (25) अपने दो दोस्तों चुन्ना सिंह और प्रसाद सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहे थे. तीनों कुसूमघाटा से देर रात कथा सुनकर अपने गांव वापस जा रहे थे. इसी दौरान मसलिया-नाला मुख्य पथ पर श्यामपुर गांव के समीप बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सरमुंडी के निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पूर्णचंद्र महतो को मृत घोषित कर दिया. वहीं चुन्ना सिंह और प्रसाद सिंह का इलाज चल रहा है. घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >